फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi can attain the status of municipal

रांची पा सकता है महानगरपालिका का दर्जा

Mon, 26 Nov 2012 03:21 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Nov 2012 03:21 PM IST
विज्ञापन
ranchi can attain the status of municipal

झारखंड की राजधानी रांची को महानगरपालिका का दर्जा मिल सकता है। राज्य सरकार इसके लिए प्रयासरत है और जल्दी ही केंद्र सरकार के पास इसका दावा करेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने महानगर योजना समिति का गठन भी किया है।

विज्ञापन


महानगरपालिका का दर्जा मिलने से राजधानी के विकास की रफ्तार में भी तेजी आएगी। रांची नगर निगम को मिलनेवाली सहायता राशि में कई गुना बढ़ोतरी होगी। इससे शहर का विकास होगा। यह दर्जा प्राप्त करने के लिए रांची पांच सालों से इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार 10 लाख से अधिक आबादी के निकाय को ही महानगरपालिका का दर्जा दिया जा सकता है। पांच साल पूर्व ही रांची नगर निगम क्षेत्र की आबादी 10 लाख तक पहुंच चुकी थी। हालांकि केंद्र की ओर से जनगणना के आंकड़ों को ही मान्यता देने के कारण अब तक रांची नगर निगम को महानगरपालिका का दर्जा देने के लिए दावा नहीं किया जा सका है। वर्तमान में रांची शहर की अनुमानित आबादी 15 लाख के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा गठित महानगर योजना समिति भविष्य को ध्यान में रख कर रांची नगर निगम क्षेत्र से सटे इलाकों के विकास का ढांचा तैयारी कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। इस समिति में 18 सदस्य होंगे और इसका अध्यक्ष नगर विकास मंत्री को बनाया गया है। इसके अन्य सदस्यों में नगर विकास सचिव, पंचायती राज विकास विभाग के सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव, रांची के आयुक्त व उपायुक्त, टाउन प्लानर समेत अन्य अधिकारियों और शहर के आसपास की पंचायतों के प्रप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed