Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ramdas athawale jharkhand visit rpi tribal dalit support party expansion

Jharkhand: रांची पहुंचे रामदास अठावले, बोले- ट्राइबल और पिछड़े समाज में मजबूत हो रहा RPI का आधार

Tue, 20 Jan 2026 02:13 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 02:13 PM IST
सार

झारखंड में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की सक्रियता तेज होती नजर आ रही है। पार्टी नेतृत्व ने राज्य में सामाजिक और राजनीतिक हालात को समझते हुए संगठन विस्तार पर जोर दिया है।

विज्ञापन
ramdas athawale jharkhand visit rpi tribal dalit support party expansion
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले मंगलवार को झारखंड पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि झारखंड में आदिवासी, दलित और अति पिछड़े वर्ग के लोगों का झुकाव तेजी से RPI की ओर बढ़ रहा है, जो पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बताया कि पार्टी झारखंड में संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। इसी क्रम में राज्य में एक सामाजिक रैली का आयोजन किया गया है, जिसके माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा तथा झारखंड में संगठन की संभावनाओं का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन

अठावले ने कहा कि झारखंड में आदिवासी और पिछड़े समाज से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हैं। RPI शुरू से ही इन वर्गों के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए संघर्ष करती रही है। केंद्रीय मंत्री होने के नाते वे संसद में भी इन समुदायों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही झारखंड में उनकी पार्टी की सरकार नहीं है, लेकिन यहां की जनता का समर्थन RPI के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Baran News: हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के खिलाफ शाहाबाद में जोरदार प्रदर्शन, जंगल बचाने सड़कों पर उतरे हजारों लोग


उन्होंने बताया कि वे झारखंड की जमीनी हकीकत और समस्याओं को समझने के उद्देश्य से राज्य आए हैं। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों की समीक्षा की जाएगी और जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उन्हें भारत सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। छात्रवृत्ति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत के बाद ही इस विषय पर कोई ठोस टिप्पणी की जाएगी।

एयरपोर्ट से रामदास अठावले सीधे मोरहाबादी मैदान स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचे, जहां विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद वे पुराना विधानसभा मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक रैली में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पार्टी के झारखंड प्रभारी चंदन कुमार और प्रदीप तिवारी ने कहा कि राज्य में RPI के विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं। दलित और आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed