फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rain wreaks havoc in Jharkhand, 5 dead and 1 missing, rivers in spate, alert issued

Jharkhand News: झारखंड में बारिश का कहर, 5 की मौत और 1 लापता, नदियां उफान पर, अलर्ट जारी

Sat, 23 Aug 2025 06:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 06:02 PM IST
सार

झारखंड में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जिलों में हादसों से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 1 व्यक्ति लापता है। कई लोग घायल हुए हैं।
 

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Jharkhand, 5 dead and 1 missing, rivers in spate, alert issued
झारखंड में भारी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से दर्दनाक हादसों की खबरें आई हैं। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, एक व्यक्ति लापता है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने पाला्मू, गढ़वा और चतरा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि लातेहार, रांची, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के डांडू गांव में शुक्रवार रात एक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें महिला और उसका सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस हादसे में आठ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। इसी जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला गांव में शनिवार तड़के एक घर की दीवार ढह गई। इस हादसे में पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन घायल हो गए। सभी घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चतरा जिले के कटघरा गांव में शुक्रवार को सियारी नदी में एक दंपति बह गया। पति का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन पत्नी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं चतरा जिले के पथलगड़ा प्रखंड के खैराटोला गांव में बारिश से जुड़े एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से पूरे राज्य में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, मकान गिर गए और सड़कें पानी से लबालब हो गईं। रांची में पिस्का स्टेशन के पास रेल ओवरब्रिज का हिस्सा ढह गया, जिससे एनएच-43 पर लंबा जाम लग गया। राजधानी के ब्रांबे बाजार इलाके में एनएच-39 पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ। धुर्वा में जगन्नाथ मंदिर जाने वाली सड़क पर बड़ी दरार पड़ गई और मोराबादी, कोकर, नामकुम समेत कई निचले इलाकों में घरों में पानी भर गया।

ये भी पढ़ें:  बिहार के कटिहार में पहुंची राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा, झारखंड के कई मंत्री हुए शामिल


चतरा के पथलगड़ा क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म में पानी घुस जाने से सैकड़ों मुर्गियों की मौत हो गई। जमशेदपुर में सुवर्णरेखा नदी मंगो पुल पर और खरकई नदी आदित्यपुर पुल पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लोहरदगा जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं कोडरमा जिले में तिलैया डैम का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच जाने के बाद आठ गेट खोल दिए गए हैं।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी बाबूराज पीपी ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र झारखंड के ऊपर सक्रिय है। इसके कारण अगले 24 घंटे में बारिश पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगी और धीरे-धीरे कमजोर होगी। राज्य में 29 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में लातेहार के चंद्रा में सबसे ज्यादा 205 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सरायकेला में 146 मिमी, रांची और चाईबासा में 120-120 मिमी बारिश हुई। एक जून से 23 अगस्त तक झारखंड में 927.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 738.3 मिमी होती है। यानी इस अवधि में राज्य में अब तक 32 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed