{"_id":"622ee2cc8bdbd630c05d0623","slug":"raid-in-jamtara-kolkata-police-caught-four-cyber-criminals-were-dodging-for-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामताड़ा में छापा: कोलकाता पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को दबोचा, एक साल से दे रहे थे चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामताड़ा में छापा: कोलकाता पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को दबोचा, एक साल से दे रहे थे चकमा
Mon, 14 Mar 2022 12:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:08 PM IST
सार
चारों आरोपियों को जामताड़ा की अदालत में पेश किया गया। वहां से तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें कोलकाता ले जाया गया।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सायबर अपराध और धोखाधड़ी के गढ़ बन चुके झारखंड के जामताड़ा में कोलकाता पुलिस ने छापा मारकर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी बीते एक साल से पुलिस का चकमा दे रहे थे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग ने जामताड़ा में छापेमारी की। टीम ने मिहिजाम थाने की पुलिस की मदद से एक तथा जामताड़ा से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों को जामताड़ा की अदालत में पेश किया गया। वहां से तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें कोलकाता ले जाया गया।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस ने छापेमारी की यह कार्रवाई शनिवार देर रात की थी। रविवार को टीम चारों आरोपियों को लेकर गई। गिरफ्तार आरोपियों में मिहिजाम पोखरतल्ला निवासी मनोज कुमार दास, उत्तम दास और सखी चन्द्र दास, रामु दास शामिल है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ कोलकाता के बउबाजार थाने में पिछले वर्ष 75 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप है। इनके खिलाफ भादंवि की धारा 120बी, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है।