फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   rahul in jharkhand

महिलाएं राहुल गांधी से मिलीं, रखी ये मांग

Sat, 08 Feb 2014 11:31 AM IST
एजेंसी/रांची
एजेंसी/रांची Updated Sat, 08 Feb 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
rahul in jharkhand

आदिवासी महिलाओं ने संसद और विधानसभाओं में ज्यादा प्रतिनिधित्व की मांग की है। शुक्रवार को रांची में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बातचीत के दौरान उन्होंने यह मांग रखी।

विज्ञापन


एक होटल में राहुल गांधी से चर्चा के बाद महिलाओं ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष से संसद और विधान सभाओं में आदिवासी महिलाओं को वाजिब प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई।
विज्ञापन


इन महिलाओं ने राहुल से कहा कि वे उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, हम बिल्कुल बुनियादी स्तर से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा चाहते हैं । राहुल भी चाहते हैं कि महिलाएं बड़ी तादाद में राजनीति में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि जनजातीय लोगों से कांग्रेस के पुराने संबंध रहे हैं। आदिवासियों ने विकास योजनाओं के लिए बड़ा योगदान दिया है।

महिलाओं से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून से आदिवासियों का भला होगा। उन्होंने झारखंड में पंचायती राज कानून को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया।


गौरतलब है कि महिलाओं और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच इस बातचीत में मीडिया को शरीक नहीं किया गया था। इससे पहले राहुल ने रांची पहुंचने पर बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed