{"_id":"2b2a7c993df3ddfc94f9b99247f35ace","slug":"rahul-gandhi-s-road-show-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी का रोड शो रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी का रोड शो रद्द
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Feb 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित रोड शो सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है, यह जानकारी पार्टी के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी। राहुल आज रांची दौरे पर हैं।
विज्ञापन
राहुल हजारीबाग से रांची तक रोड शो करने वाले थे। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता शैलेश सिन्हा ने बताया कि राहुल अब हेलीकॉप्टर से हजारीबाग जाएंगे।
इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से रामगढ़ जिले के कुजु और फिर यहां से रांची के ओरमांझी जाएंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि यह फैसला कुछ जिलों में नक्सलियों के खतरे को देखते हुए किया गया है, जहां से रोड शो गुजरने वाला था। झारखंड के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने हालांकि बताया कि उन्होंने हजारीबाग से रांची के बीच के रास्ते में सुरक्षा के प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
रोड शो के लिए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अगर रोड शो का कार्यक्रम बदलता है, तो यह कांग्रेस का फैसला होगा और हम सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के साथ हाई अलर्ट पर हैं।