फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rahul Gandhi Holds Strategy Meet with Jharkhand Congress MLAs and Ministers

Jharkhand Congress: दिल्ली दरबार में झारखंड कांग्रेस कोटे के मंत्री-विधायकों की बैठक, राहुल गांधी ने किए सवाल

Mon, 14 Jul 2025 10:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 14 Jul 2025 10:50 PM IST
सार

झारखंड कांग्रेस के मंत्री और विधायक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और सांसद राहुल गांधी से मिले। बैठक में मंत्रियों ने अपने विभागों की रिपोर्ट दी, वहीं कुछ विधायकों ने संगठन में उपेक्षा की शिकायत की। राहुल गांधी ने सभी को संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Holds Strategy Meet with Jharkhand Congress MLAs and Ministers
दिल्ली में घंटों चली मंत्री-विधायकों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री और विधायकों को सोमवार को पार्टी आलाकमान के समक्ष दिल्ली में हाजिरी लगानी पड़ी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सभी मंत्री और विधायकों की बैठक ली, जो घंटों तक चली।    

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झारखंड के युवाओं को सेना भर्ती में मौका, 23 अगस्त से चार सितंबर को होगा आयोजन; क्या है तैयारी?
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि सरकार किस तरह जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ रही है। पिछले आठ महीनों में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई। वहीं, बैठक में सरकार और संगठन को लेकर कुछ विधायकों ने अपनी पीड़ा राहुल गांधी के समक्ष रखी। विधायकों ने कहा कि सरकार के मंत्री उन्हें तरजीह नहीं दे रहे हैं। सभी की बातें सुनने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि आपसी तालमेल से संगठन और सरकार के माध्यम से चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपील की। राहुल गांधी ने झारखंड सरकार और पार्टी के कार्यों की सराहना की और सभी को जनसेवा एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पलामू में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल

बैठक में राहुल गांधी ने मंत्री और विधायकों से पूछा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस घोषणापत्र में किए गए वादों को लेकर अब तक सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने पार्टी के संगठन सृजन अभियान के बारे में भी जानकारी ली। राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में जमीनी स्तर पर संगठन को दुरुस्त करना है। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, अनूप सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका सिंह पांडेय, इरफान अंसारी सहित अन्य मंत्री-विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed