फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News: Jharkhand youth get chance in army recruitment, event will be held from 23 August to 4 September

Jharkhand News: झारखंड के युवाओं को सेना भर्ती में मौका, 23 अगस्त से चार सितंबर को होगा आयोजन; क्या है तैयारी?

Mon, 14 Jul 2025 09:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Jul 2025 09:17 PM IST
सार

Ranchi News: कर्नल विकास भोला ने उपायुक्त से आग्रह किया कि रांची जिले के अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि रांची के युवा इस रैली में भाग लें और सेना में भर्ती होकर अपने जीवन को नई दिशा दें।

विज्ञापन
Ranchi News: Jharkhand youth get chance in army recruitment, event will be held from 23 August to 4 September
तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती का बड़ा अवसर सामने आया है। आगामी 22 अगस्त से चार सितंबर 2025 तक रांची के खेलगांव में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे। इसको लेकर सोमवार को उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विस्तृत बैठक हुई। बैठक में भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया।

विज्ञापन

 
रांची के युवाओं को सेना में भर्ती दिलाना है प्राथमिकता
बैठक के दौरान सेना की ओर से उपस्थित कर्नल विकास भोला ने उपायुक्त से आग्रह किया कि रांची जिले के अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि रांची के युवा इस रैली में भाग लें और सेना में भर्ती होकर अपने जीवन को नई दिशा दें। इसके लिए हर जरूरी सुविधा और सहयोग की अपेक्षा जिला प्रशासन से है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand News: पलामू में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कर्नल भोला ने यह भी बताया कि रैली स्थल पर विधि व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मेडिकल सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के विश्राम क्षेत्र की व्यवस्था जैसी तमाम चीजें समय पर सुनिश्चित होनी चाहिए। रैली के प्रत्येक दिन सुबह 4:00 बजे से एम्बुलेंस और मेडिकल टीम की उपलब्धता अनिवार्य होगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
 
डीसी ने दिए हरसंभव सहयोग के निर्देश
उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर की जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए कि रैली को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए आपसी समन्वय से काम करें। डीसी ने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, इसमें किसी भी तरह के बिचौलियों या दलालों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और न ही किसी को पैसा दें। भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी चयनित होंगे जो सभी मापदंडों को पूरा करेंगे।

 
भर्ती के पद और आवश्यक योग्यता
सेना अधिकारियों ने बताया कि इस भर्ती रैली में निम्नलिखित पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिनमें ग्रुप ए: अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), ग्रुप बी: अग्निवीर (तकनीकी), ग्रुप सी: अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी, ग्रुप डी: अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), ग्रुप ई: अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) आदि पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए नवीनतम अधिसूचना में उल्लेखित दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना दस्तावेज के किसी भी अभ्यर्थी को रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: खेतों में काम कर रही दो महिलाओं और एक पुरुष की वज्रपात से मौत, तीन लोग गंभीर घायल
 
ऑनलाइन दस्तावेज और एंड्रॉयड फोन अनिवार्य
सेना की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि अभ्यर्थियों को चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र केवल ऑनलाइन सत्यापित फॉर्मेट में ही प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को एंड्रॉयड फोन साथ लाना अनिवार्य होगा, जिससे पहचान और सत्यापन प्रक्रिया में सहूलियत हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed