फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rahul Gandhi gets setback from Jharkhand HC over his remark all Modi are thief

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, 'सभी चोरों का नाम मोदी क्यों' बयान पर मुश्किल में घिरे

Tue, 05 Jul 2022 05:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Tue, 05 Jul 2022 05:31 PM IST
सार

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि जिनके नाम के आगे मोदी लगा है वे सभी चोर हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi gets setback from Jharkhand HC over his remark all Modi are thief
वायनाड में राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

सभी मोदी चोर हैं बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज करते हुए उन्हें अपनी बात रांची के सिविल कोर्ट में कहने का निर्देश दिया है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने कहा कि वह जिन बिंदुओं को हाईकोर्ट में उठा रहे हैं उन्हें सिविल कोर्ट में उठाना चाहिए। इसके पूर्व हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन


राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने शिकायत दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि जिनके नाम के आगे मोदी लगा है वे सभी चोर हैं। इससे मोदी समाज आहत हुआ है और उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। राहुल के खिलाफ अदालत से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


जानिए पूरा मामला 
राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रांची के अलावा कुछ अन्य रैलियों में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था, नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी...इन सभी का एक ही उपनाम मोदी कैसे है ? सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे है?' राहुल गांधी ने जब यह टिप्पणी की थी तब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे। राहुल गांधी के खिलाफ दूसरे राज्यों में भी केस दर्ज कराए गए थे। पिछले साल इसी बयान को लेकर वह सूरत की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए थे और माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा था कि वह व्यंग्य कर रहे थे। साथ ही कहा था कि अब उन्हें इस भाषण के बारे में ज्यादा कुछ याद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed