{"_id":"4c6781e4afe8d349537cd8f5d1036990","slug":"rahul-dna-half-indian-lalu-like-kans","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राहुल गांधी का DNA आधा इटली का है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राहुल गांधी का DNA आधा इटली का है'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरू बाबा रामदेव ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उनका डीएनए आधा इटली का है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी नासमझ हैं। उन्हें इंडिया के डीएनए पर कुछ कहना ही नहीं चाहिए क्योंकि वे पूरे इंडियन हैं ही नहीं।
राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले यह बयान दिया था कि कांग्रेस पार्टी इंडिया के डीएनए में शामिल है। इसी बात पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आधा डीएनए इटली का है।
रामदेव बुधवार को झारखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पतंग महोत्सव में हिस्सा ले रहे थे।
रामदेव ने यहां लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कृष्ण, कंस और प्रसाद की उत्पत्ति एक ही जगह से है लेकिन लालू प्रसाद कंस से ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन
रामदेव पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अपने शब्दों के मायने खो चुके हैं उनके कहे और करने में कोई मेल नहीं है।