फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Prime Minister Narendra Modi said- Congress is conspiring to send Ram Lalla to the tent again

Jharkhand LS Polls: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामलला को फिर टेंट में भेजने की साजिश रची जा रही

Wed, 15 May 2024 06:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, गिरिडीह/रांची
एजेंसी, गिरिडीह/रांची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi said- Congress is conspiring to send Ram Lalla to the tent again
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उस पर शर्मनाक राजनीति करने और रामलला को फिर तंबू में भेजने की साजिश रचने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवादी राजनीति के सबसे बड़े मॉडल बन गए हैं। उन्होंने भारत को इन बुराइयों से मुक्त करने का संकल्प लिया है। 

विज्ञापन

गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर को लेकर कांग्रेस नेता शर्मनाक बयान दे रहे हैं। उनके नेता राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद रामलला को अस्थायी तौर पर तंबू जैसे ढांचे में रखा गया था। 

विज्ञापन

370 हटाना लोकतंत्र की जीत 
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है। उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता वंचित लोगों प्राथमिकता देना होगी। मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को देश हित में उठाए गए सबसे बड़े कदमों में से एक बताया। साथ ही कहा कि उन्हें खुशी है कि वहां के लोग दशकों बाद सोमवार को लोकतंत्र का त्योहार मना सके। गौरतलब है कि श्रीनगर सीट के लिए चौथे चरण में करीब ढाई दशक में सबसे अधिक मतदान (38 फीसदी से अधिक) हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्ट ताकतों को उखाड़ फेंकने की अपील 
लोगों से ऐसी भ्रष्ट ताकतों को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंक दिया, जबकि भाजपा ने देश में नक्सली हिंसा को रोका। उन्होंने यह भी वादा किया कि प्रधानमंत्री के तौर पर अपने तीसरे कार्यकाल में वह देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed