फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   presidential Poll: NCP MLA Kamlesh Singh votes for NDA nominee Droupadi Murmu says went by conscience call

presidential Poll: झारखंड में राकांपा विधायक ने की क्रास वोटिंग, कहा- अंतरात्मा की आवाज सुनकर द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट

Mon, 18 Jul 2022 05:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 18 Jul 2022 05:02 PM IST
सार

झारखंड में राकांपा विधायक कमलेश सिंह ने घोषणा की है कि उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। सिंह ने कहा कि मतदान करते समय उन्होंने अपनी आत्मा की आवाज सुनी। 

विज्ञापन
presidential Poll: NCP MLA Kamlesh Singh votes for NDA nominee Droupadi Murmu says went by conscience call
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के 16वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान जारी है। नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए जारी मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। अब तक हुए मतदान को देखते हुए चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। इसी बीच, झारखंड में राकांपा विधायक कमलेश सिंह ने घोषणा की है कि उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। सिंह ने कहा कि मतदान करते समय उन्होंने अपनी आत्मा की आवाज सुनी। 

विज्ञापन


जारी है मतदान
गौरतलब है कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल रही द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा से है। यशवंत सिन्हा, कांग्रेस, टीएमसी और राकांपा सहित गैर-भाजपा दलों के संयुक्त उम्मीदवार हैं। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक राज्य के 81 में से 50 विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सदन के ट्रिब्यूनल हॉल में वोट डाला। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के दो विधायक सहित एनडीए के 28 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए एक बस में विधानसभा परिसर पहुंचे।
विज्ञापन


भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने किया दावा
इस दौरान भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने दावा किया कि 'राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को झारखंड में किसी भी हाल में कम से कम 65 विधायकों का समर्थन मिलेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक भी अपनी आत्मा की आवाज सुनते हुए उन्हें वोट देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले इस विधायक ने किया वोट
झारखंड विधानसभा में राष्ट्रपति पद के लिए सबसे पहले भाजपा विधायक अनंत ओझा और भानु प्रताप शाही ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर अनंत ओझा ने कहा कि देश के पहले नागरिक को चुनने के लिए मतदान करने वाला मैं पहला व्यक्ति था। यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। वहीं,  शाही ने कहा, हमारा दृढ़ विश्वास है कि मुर्मू गरीबों, दलितों और दलितों सहित समाज की बेहतरी के लिए काम करेंगीं।


वहीं, भाजपा से सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो अपना वोट नहीं डाल सके। दरअसल, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। 81 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के पास 48 विधायक हैं, जिसमें अकेले झामुमो पार्टी के पास 30 सीटें हैं। वहीं, भाजपा के पास पूर्व जेवीएम-पी प्रमुख बाबूलाल मरांडी सहित 26 विधायक हैं, जो 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद भगवा खेमे में शामिल हो गए थे। गौरतलब है कि देश भर में प्रत्येक सांसद का वोट मूल्य 700 है। झारखंड में विधायकों का वोट वैल्यू 176 है। राज्य में झामुमो के तीन, भाजपा के 14, कांग्रेस के दो और आजसू पार्टी के एक सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed