फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   president's rule may apply in jharkhand, meeting today

झारखंड में लगा राष्ट्रपति शासन

Thu, 17 Jan 2013 12:34 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 17 Jan 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
president's rule may apply in jharkhand, meeting today

झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगना तय हो चुका है। केंद्रीय कैबिनेट ने अगले छह महीने के लिए झारखंड में राष्ट्रपति शासन की

विज्ञापन
सिफारिश कर दी है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। झामुमो के भाजपा से समर्थन वापसी के बाद से राज्य में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था।

झामुमो ने आठ जनवरी को सरकार से समर्थन वापस लिया था। तब से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई थी। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल ने केंद्र को अनुशंसा रिपोर्ट भेजी थी। राज्यपाल की रिपोर्ट में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की गई थी। वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर बने झारखंड में पहले भी दो बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।

82 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और झामुमो के 18-18 सदस्य हैं। इसके अलावा अर्जुन मुंडा सरकार को ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के छह, जदयू के दो, दो निर्दलीय और एक नामित सदस्य का समर्थन हासिल था। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस के 13, झारखंड विकास मोर्चा (पी) के 11 और राजद के 5 विधायक हैं।
विज्ञापन


सीपीआई-एमएल(एल), मार्क्सवादी समन्वय पार्टी, झारखंड पार्टी (एक्का), झारखंड जनाधिकार मंच और जय भारत समता पार्टी का एक-एक सदस्य के अलावा एक निर्दलीय विधायक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed