{"_id":"62d636b6a9ad655717063a00","slug":"president-election-2022-yashwant-sinha-got-just-one-third-vote-in-his-own-state-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Election 2022: अपने ही घर में पिछड़े यशवंत सिन्हा तो बाहरी से क्या उम्मीद, झारखंड में भी जमकर हुई क्रॉस वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Election 2022: अपने ही घर में पिछड़े यशवंत सिन्हा तो बाहरी से क्या उम्मीद, झारखंड में भी जमकर हुई क्रॉस वोटिंग
Tue, 19 Jul 2022 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:26 AM IST
सार
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपने घर के लोगों ने ही साथ नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि झारखंड में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और देश के अगले राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपने गृहराज्य झारखंड से ही निराशा हाथ लगी है। ऐसे में लोग कह रहे हैं जब अपने घर के लोगों ने ही साथ नहीं दिया तो बाहरी क्या साथ देंगे। बताया जा रहा है कि झारखंड में एनडीए के अलावा जेएमएम, एनसीपी और निर्दलीय विधायकों ने भी मुर्मू के पक्ष में ही मतदान किया है। भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने दावा किया कि 75 से अधिक विधायकों के वोट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़े। बिरंची ने कहा कि 60 से अधिक विधायकों ने एनडीए उम्मीदवार और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। कुछ नेताओं के अनुसार झारखंड में यशवंत सिन्हा को केवल 20 विधायकों का वोट मिला है।
विज्ञापन
एनसीपी-निर्दलीय विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में किया मतदान
निर्दलीय सरयू राय और अमित यादव के अलावा एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोटिंग किया। अपनी अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू को वोट करने की बात कही है। झामुमो विधायकों ने पार्टी के ऐलान के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान कर इसे गौरव का क्षण बताया। झामुमो के सभी 30 विधायकों ने उन्हें अपना वोट दिया।
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा को केवल 20 विधायकों का साथ
वहीं यशवंत सिन्हा को कांग्रेस के 18 विधायकों के अलावा राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता और माले विधायक विनोद सिंह का ही साथ मिला।
पार्टी ने पहले की किया था निर्णय: हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदान के बाद कहा है कि झामुतो विधायक - सांसदों ने पार्टी के दिशानिर्देश के मुताबिक ही मतदान किया। वहीं जब मीडिया ने पूछा कि किसकी जीत होगी तो वह मुस्कुरा आगे बढ़ गए।
विज्ञापन