फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   President Draupadi Murmu will visit Jharkhand on July 31 news in Hindi

Jharkhand: 31 जुलाई को प्रदेश आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह का करेंगी उद्घाटन

Wed, 30 Jul 2025 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/देवघर/धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/देवघर/धनबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

President Visit Jharkhand: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक की सभी अप्रोच सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will visit Jharkhand on July 31 news in Hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड दौरे पर आएंगी। अपनी इस यात्रा के दौरान वे देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह का उद्घाटन करेंगी। यह अवसर राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है, क्योंकि देवघर एम्स झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा दे रहा है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक की सभी अप्रोच सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: विदेश में बेरहमी से गई जान, नाइजर से बोकारो लौटा प्रवासी मजदूर गणेश करमाली का शव; परिजन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिन यानी 1 अगस्त को राष्ट्रपति धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। यह संस्थान खनन, भू-विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश का प्रमुख तकनीकी शिक्षण केंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed