फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jam tara-bengal-andal-road-accident-kirtan-singer-braj-kishore-singh-death

झारखंड: जामताड़ा के कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह की सड़क हादसे में मौत, सहयोगी ने भी तोड़ा दम

Sun, 18 Oct 2026 04:23 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sun, 18 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

जामताड़ा के दो कलाकारों की पश्चिम बंगाल के अंडाल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रसिद्ध बांग्ला कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह और उनके सहयोगी हनुमान पंडित के रूप में हुई है। दोनों संदेशखाली में कीर्तन कार्यक्रम करने के बाद कार से लौट रहे थे, तभी उनकी कार बस से टकरा गई।

विज्ञापन
jam tara-bengal-andal-road-accident-kirtan-singer-braj-kishore-singh-death
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जामताड़ा में पश्चिम बंगाल के अंडाल के पास हुए सड़क हादसे में प्रसिद्ध बांग्ला कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह और उनके सहयोगी हनुमान पंडित का निधन हो गया। यह दुर्घटना उस समय घटित हुई जब दोनों कलाकार संदेशखाली में अपना कीर्तन कार्यक्रम करके कार से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


वापसी के मार्ग में अंडाल के पास उनकी कार एक बस से टकरा गई। इस हादसे में बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खूंटाबांध गांव निवासी ब्रज किशोर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार लाइबनी गांव निवासी उनके सहयोगी हनुमान पंडित ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कीर्तन जगत और क्षेत्र में शोक
दोनों कलाकारों की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही बांग्ला कीर्तन जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ब्रज किशोर सिंह अपनी मधुर गायकी और कीर्तन के माध्यम से लोगों के बीच एक खास पहचान रखते थे। संगीत एवं भक्ति जगत के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति माना है। क्षेत्र के निवासियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड में मौसम का यू-टर्न: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

पीड़ित परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस भीषण हादसे के बाद से ही दोनों मृत कलाकारों के गांवों में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है। गायक ब्रज किशोर सिंह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं सहयोगी हनुमान पंडित की मौत की खबर से उनके गांव लाइबनी में मातम छाया हुआ है। क्षेत्र के लोग पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed