फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Power crisis in Jharkhand affects daily and business life, people facing problem

झारखंड में बिजली संकट: हर घंटे हो रही पावर कट, गर्मी में लोगों का बुरा हाल, व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित

Fri, 29 Apr 2022 09:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 Apr 2022 09:49 AM IST
सार

झारखंड की राजधानी रांची में बिजली गुल होने के बाद  लोग देर रात सड़क पर घूमने या ता पार्क में बैठने के लिए मजबूर हैं। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने बिजली संकट के कारण कारोबार चौपट होने की बात कही है।

विज्ञापन
Power crisis in Jharkhand affects daily and business life, people facing problem
झारखंड में बिजली संकट - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली गुल रहने के कारण जहां स्थानीय लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है वहीं व्यापारियों का कारोबार भी ठप होने की कगार पर है। इतना ही नहीं बिजली गुल होने के बाद  लोग देर रात सड़क पर घूमने या ता पार्क में बैठने के लिए मजबूर हैं। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने बिजली संकट के कारण कारोबार चौपट होने की बात कही है। स्थानीय दुकानदार मनोज कुमार दुबे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि हम दिन भर धूप में रहते हैं और शाम को कुछ संतोषजनक व्यवसाय होने की उम्मीद करते हैं लेकिन इस दौरान बिजली ही चली जाती है। हमारा धंधा चौपट हो रहा है। एक अन्य स्थानीय दुकानदार ने कहा कि हमें दोपहर में 3-4 घंटे के लिए बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। मेरी फोटोकॉपी मशीनों के साथ एक स्टेशनरी की दुकान है जो लगभग 14-15 घंटे खुली रहती है। लेकिन व्यापार के मुख्य समय में ही बिजली चली जाती है जिससे हम फोटोकॉपी करने का काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हमें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


झारखंड में बिजली संकट के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा
झारखंड में बिजली संकट के चलते राजनीति उफान पर है। विपक्षी दल भाजपा कहा कि गर्मी के इस मौसम में बिजली संकट से आम जनता त्रस्त है। आम लोगों से सीधे तौर पर जुड़े इस मुद्दे पर भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बिजली संकट को लेकर बुधवार को भाजपा ने दुमका में एक सभा आयोजित की और इसमें हेमंत सरकार पर साधा हमला बोला। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोग बताते हैं कि दुमका विधायक बसंत सोरेन को जिस दिन एक करोड़ रुपये नहीं मिलते तो रात में नींद नहीं आती। पूरा का पूरा सरकारी महकमा विधायक जी के टारगेट को पूरा करने में जुटा है। जरा सीएम साहब बताएं कि संथालपरगना में उनके परिवार व चमचों को छोड़कर कितने आदिवासियों को खदानों की लीज मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed