{"_id":"2296efea-937c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"police-arrested-gangrape-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का गैंगरेप कराने वाला युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका का गैंगरेप कराने वाला युवक गिरफ्तार
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में अपनी महिला मित्र के साथ गैंगरेप करने के आरोपी युवक और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद युवती ने आत्मदाह कर लिया था। इसके चलते रांची और मृतका के गांव में विरोध प्रदर्शन भी हुए।
विज्ञापन
युवती ने मरने से पहले अपने प्रेमी पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी युवक को रांची के बाहरी इलाके से वीरवार की रात गिरफ्तार किया। आरोपी वहां से बिहार भागने वाला था। उसके साथ अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
विज्ञापन
मरने से पहले मृतका ने पुलिस को बताया था कि वह आरोपी युवक से प्रेम करती थी लेकिन परिवार वाले प्रीत रंजन के साथ उसके विवाह के खिलाफ थे।
17 मार्च को अनगड़ा में सहेली के घर से शाम को लौटते समय प्रीत रंजन ने फोन कर उसे अनगड़ा के गांधी ग्राम के पास बुलाया था। मृतका के अनुसार आरोपी ने साथ भागने की योजना बनाने के लिए उसे बुलाया था।
विज्ञापन
युवक के दो-तीन दोस्त पहले से ही वहां छिपे थे। तब प्रीत रंजन और उसके दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद प्रीतम ने उस पर वेश्या होने का आरोप लगाते हुए उससे विवाह करने से मना कर दिया। इससे युवती को गहरा सदमा पहुंचा और उसने खुद को आग लगा ली।
युवती को इलाज के लिए रांची के राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां बुधवार को गहरे जख्मों के कारण उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद रांची तथा युवती के गांव में विरोध प्रदर्शन हुए। युवती रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा थी। कॉलेज में भी छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किए। महिलाओं के एक समूह ने आरोपी प्रीत रंजन के घर पर गुरुवार को तोड़फोड़ भी की।