{"_id":"612232658ebc3e79de06228f","slug":"plfi-area-commander-johan-topno-arrested-from-gumla-who-had-escaped-from-the-police-in-several-encounters","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गुमला से पीएलएफआई का एरिया कमांडर हुआ गिरफ्तार, कई मुठभेड़ का रह चुका है मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गुमला से पीएलएफआई का एरिया कमांडर हुआ गिरफ्तार, कई मुठभेड़ का रह चुका है मास्टरमाइंड
Sun, 22 Aug 2021 04:48 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 22 Aug 2021 04:48 PM IST
सार
झारखंड पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर जोहन टोपनो उर्फ जॉन टोपनो को लोडेड देशी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड पुलिस ने रविवार को कई मुठभेड़ में बचकर भाग निकलने वाले उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर जॉन टोपनो उर्फ जॉन टोपनो को लोडेड देशी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई में जॉन टोपनो के साथ मौजूद दो उग्रवादी भागने में सफल रहे। एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि गिरफ्तार जॉन टोपनो पीएलएफआई प्रमुख दिनेश गोप के निर्देश पर कामदरा, बसिया, कुर्सा, रानिया, खूंटी और तोरपा जैसे इलाकों में संगठन को फिर से सक्रिय करने पहुंचा था। टोपनो के खिलाफ चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा और गुमला जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी, शस्त्र अधिनियम समेत 14 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि 21 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर जॉन टोपनो कामदरा थाना क्षेत्र के तुरुडु गांव में अपने दस्ते के साथ एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में है। इस सूचना के सत्यापन के बाद बसिया के एसडीपीओ विकास आनंद लागुड़ी के नेतृत्व में उनके निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने देखा कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दहू टोली मोड़ के पास खड़े थे। पुलिस को देख वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग फरार हो गए। गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में पूछे जाने पर उसने अपना नाम जॉन टोपनो बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी रिवॉल्वर, एक गोली, एक मोबाइल फोन और झाड़ी के पास छिपी एक बाइक बरामद हुई। वहीं पुलिस फरार हुए दोनों आतंकियों के नाम गुप्त रखकर गिरफ्तार करने में जुटी है।