फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   People are fed up with the Hemant government, prepare to oust it: Former Deputy CM Sudesh Mahato

Jharkhand: हेमंत सरकार से जनता त्रस्त, उखाड़ फेंकने की करें तैयारी: पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो

Sun, 22 Jun 2025 08:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Jun 2025 08:19 PM IST
सार

Jharkhand: सुदेश महतो ने केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि अब आरक्षण भी जाति के आधार पर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण में बंगाल और ओडिशा के लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन
People are fed up with the Hemant government, prepare to oust it: Former Deputy CM Sudesh Mahato
सुदेश महतो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजसू पार्टी ने रविवार को अपना स्थापना दिवस 'बलिदान दिवस' के रूप में मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय स्तर पर मुख्य समारोह खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड के सभी 24 जिलों और 264 प्रखंडों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन की व्यापक तैयारी पहले से ही की गई थी। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर और पुरुलिया तथा ओडिशा के रायरंगपुर, बारीपाड़ा जैसे इलाकों से भी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

विज्ञापन

मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की, जबकि आजसू ने बगैर सत्ता की लालसा के 1986 से 2000 तक लगातार संघर्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार न सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है, बल्कि यह जनता के अधिकारों की भी डकैती कर रही है। महतो ने कहा कि राज्य की जनता महज छह महीने में ही इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की तैयारी करें।

विज्ञापन


पढ़ें: बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

सुदेश महतो ने केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि अब आरक्षण भी जाति के आधार पर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण में बंगाल और ओडिशा के लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह राज्य झारखंड आंदोलन की लंबी लड़ाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजसू ने राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया और उस संघर्ष को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सम्मान देते हुए झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाया।

महतो ने कहा कि आजसू अब नए तेवर और नये संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। राज्य के नवनिर्माण के लिए यह पार्टी प्रतिबद्ध है और इसी लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरना होगा। कार्यक्रम में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, लंबोदर महतो, डॉ. देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, श्रीमती निर्मला भगत समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed