फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   patna blast ranchi NIA

पटना ब्लास्ट केस: रांची से दो हिरासत में

Fri, 23 May 2014 11:56 AM IST
Updated Fri, 23 May 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
patna blast ranchi NIA

पटना और बोध गया में हुए बम धमाकों की जांच कर रही राष्ट्रीय अनुसंधान एजेंसी (एनआईए) की टीम ने रांची से एक डॉक्टर समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक़ एक व्यक्ति के पास से लैपटॉप, चार टाइमर, सर्किट, तार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि लैपटॉप हैदर अली का है, जिन्हें बुधवार को रांची से ही गिरफ्तार किया गया था। रांची के सिटी एसपी अनूप बिरथरे ने दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

डॉक्टर भी हिरासत में

patna blast ranchi NIA

अनूप बिरथरे ने बताया कि अपोलो अस्पताल इरबा रांची के एक डॉक्टर एजाज़ हाशमी और बरियातू की इदरीस लॉज से शोएब अख़्तर को हिरासत में लिया गया है। एनआईए की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है।

बुधवार को एनआईए की टीम ने झारखंड पुलिस की मदद से पटना और बोध गया धमाके से जुड़े चार संदिग्धों को पलामू और रांची से गिरफ्तार किया था। अनूप बिरथरे ने बताया कि बुधवार को रांची से ही गिरफ्तार किए गए हैदर अली ने जानकारी दी थी कि उन्होंने अपना लैपटॉप अपोलो अस्पताल के डॉक्टर एजाज़ हाशमी को दिया है।

हैदर से मिली जानकारी के आधार पर डॉक्टर हाशमी को हिरासत में लिया गया। डॉक्टर हाशमी ने पुलिस को बताया था कि लैपटॉप को उन्होंने इदरीस लॉज में रहने वाले एक युवक शोएब अख्तर को दिया है। इसके बाद शोएब अख्तर को लैपटॉप के साथ हिरासत मे लिया गया। शोएब के कमरे से टाइमर, सर्किट, तार भी बरामद किए गए। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि इन चीज़ों का इस्तेमाल बम बनाने में किया जाता होगा।

'कभी संदेह नहीं'

patna blast ranchi NIA

पुलिस का दावा है कि हैदर के संबंध संदिग्धों से रहे हैं। इस बीच अपोलो अस्पताल इरबा रांची के अधीक्षक पीडी सिन्हा से चिकित्सक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिली है कि एनआईए और पुलिस अस्पताल से उन्हें पूछताछ के लिए ले गई है।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर एजाज़ ने अलीगढ़ से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। उनके आचरण पर कभी किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।

अब उनसे अस्पताल प्रबंधन पहले स्पष्टीकरण लेगा, तभी उनकी भूमिका पर विचार किया जाएगा। सात जुलाई को बोध गया में बम धमाके में कई लोग घायल हुए थे। 27 अक्तूबर को पटना में नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले बम धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed