फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Patanjali eyes South East Asian countries; to set up unit in Jharkhand for it

अब झारखंड से भी निर्यात होंगे पतंजलि के उत्पाद

Thu, 16 Mar 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Mar 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Patanjali eyes South East Asian countries; to set up unit in Jharkhand for it
पतंजलि उत्पादों की घरेलू बाजार में लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बाबा रामदेव ने अब झारखंड में भी अपने पतंजलि का कारोबार बढ़ाने का फैसला किया है। झारखंड से व्यापार करने पर बाबा रामदेेव को भारत के दक्षिणी बाजार अपने उत्पाद बेचने में आसानी होगी। अंग्रेजी अखबार मिंट से मिली खबरों के अनुसार पतंजलि झारखंड के साहिबगंज जिले में अपनी उत्पादन इकाई स्थापित करेंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस उत्पादन इकाई के माध्यम से एक निर्यात केंद्र भी बनाया जाएगा, इस निर्यात केंद्र से पड़ोसी देशों में पतंजलि के उत्पाद उपलब्ध कराने में भी आसानी होगी। इस फैसले को प्रभाव में लाने के लिए फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कंपनी केंद्र मंत्री नितिन गडकरी से लगातार बातचीत कर रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर एफएमसीजी कंपनी ने झारखंड सरकार से भी इस मुद्दे पर बातचीत शुरू कर दी है। गौरतलब है कि यदि झारखंड में पतंजलि की उत्पादन और निर्यात इकाई स्थापित हो जाती है तो म्यांमार, चीन और बांगलादेश जैसे देशों को पतंजलि अपने उत्पाद का आसानी से निर्यात कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से कंपनी कम लागत में पूर्व ऐशियाइ बाजार में अपना कारोबार कर सकेगी। वहीं पतंजलि के प्रवक्ता ने बताया है कि उनकी कंपनी झारखंड सरकार से इस औद्योगिक विकास के लिए लगातार संपर्क में बने हुए है। फिलहाल पतंजलि का अपना उत्पाद यूएस, यूके, मॉरीशस और कनाडा जैसे देशों में निर्यात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed