{"_id":"6013709e95a97b073229c299","slug":"para-teacher-raped-a-minor-girl-and-poisoned-her-in-palamu-jharkhand-died-during-treatment-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू में नाबालिग छात्रा से पारा शिक्षक ने बलात्कार कर दिया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू में नाबालिग छात्रा से पारा शिक्षक ने बलात्कार कर दिया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
Fri, 29 Jan 2021 07:49 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, मेदिनीनगर
पीटीआई, मेदिनीनगर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के एक गांव के पारा शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार कर उसे जहर दे दिया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
पलामू में लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुप कुमार बड़ाईक ने बताया कि आरोप है कि शंभूनाथ सिंह नामक 35 वर्षीय पारा शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की तेरह वर्षीया नाबालिग छात्रा के साथ पहले तो विद्यालय के एक कक्ष में बुधवार को कथित तौर पर बलात्कार किया।
विज्ञापन
फिर उसे जहर दे दिया जिससे उसकी आज अस्पताल में मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
विज्ञापन