{"_id":"5c67ec12bdec224e21135917","slug":"pakistan-will-answer-in-his-house-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रृद्धांजलि, कहा- पाक को उसके घर में घुस कर जवाब देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रृद्धांजलि, कहा- पाक को उसके घर में घुस कर जवाब देंगे
Sat, 16 Feb 2019 04:30 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, रांची
भाषा, रांची
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 16 Feb 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
रघुवर दास
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलवामा की आतंकवादी घटना में शहीद हुए झारखंड के जवान विजय को शनिवार को एक बार फिर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसी कायराना हरकत के लिए पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को यहां मोरहाबादी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि झारखंड की वीर भूमि से हमारा लाल विजय सोरेंग भी श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुआ है। ‘‘मैं विजय सोरेंग सहित सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी पूरा झारखंड, पूरा देश उनके साथ खड़ा है।’’
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, " पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर जवाब दिया जाएगा और विजय पताका हम फहराएंगे।"