{"_id":"61b0cd8b4507b75d813eda9a","slug":"owner-provokes-pet-dog-to-attack-policeman-in-jharkhand-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मालिक के उकसाने पर कुत्ते ने किया पुलिसकर्मी पर हमला, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मालिक के उकसाने पर कुत्ते ने किया पुलिसकर्मी पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Wed, 08 Dec 2021 08:51 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, रामगढ़
पीटीआई, रामगढ़
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:51 PM IST
सार
जैसे ही कुत्ते ने सरयू राम पर हमला किया, उसकी चीखों ने मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों का ध्यान खींचा और उसे बचाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी कुत्ते के काटने से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते को कांस्टेबल पर हमला करने के लिए उकसाया था। कांस्टेबल सरयू राम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि यह घटना तब हुई जब वह मंगलवार शाम को पुलिस लाइन के प्रवेश द्वार के पास तैनात था और यहां कुत्ते को देखकर उसने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन
इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि कुत्ते के मालिक और उसके बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जैसे ही कुत्ते ने सरयू राम पर हमला किया, उसकी चीखों ने मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों का ध्यान खींचा और उसे बचाया। रामगढ़ पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनसू गोपे ने कहा कि कांस्टेबल को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में रेफर कर दिया गया है। गोपे ने कहा कि मालिक को अपने घर के भीतर ही कुत्ते को रखने को कहा गया था।
विज्ञापन