फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   opposition ruckus on the fourth day of jharkhand assembly monsoon season

झारखंड विधानसभा में गूंजे जय श्री राम के नारे, हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित  

Thu, 25 Jul 2019 09:00 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 25 Jul 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
opposition ruckus on the fourth day of jharkhand assembly monsoon season
झारखंड विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने सरकार का चौरफा घेराव किया। विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा किया। झामुमो ने स्थानीय नीति में संशोधन को लेकर सरकार को घेरा तो वहीं कांग्रेस ने सूखे को लेकर सदन में हंगामा किया। 
विज्ञापन


झामुमो विधायकों के हंगामे पर सत्ता पक्ष ने भी अपनी जगह पर खड़े होकर उनका विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा लगा दिया। जवाब में झामुमो के पौलुस सुरीन ने भी जय सरना के नारे लगाए।
विज्ञापन


बुधवार को भी ऐसा भी विधानसभा में नजारा देखने को मिला था। प्रश्नकाल पूरी तरह बाधित रहा था। झामुमो को कुणाल षाडंगी ने वनाधिकार कानून के संशोधन के विरोध में और डॉ. इरफान अंसारी ने बेरोजगारी व पलायन के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया। जिसे स्पीकर ने अस्वीकृत किया। इस पर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि इतना सब कुछ हो रहा है और सरकार चुप्पी साधे बैठी है। सरकार को अपनी मंशा साफ करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर के कई बार समझाने पर भी विपक्ष शांत नहीं हुआ तो स्पीकर ने कहा कि अब मैं चुप रहूंगा। आपकी बात प्रोसिडिंग में नहीं आएगी। सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष का विरोध किया। स्पीकर ने कहा कि सदन को नियम अनुसार चलने दिया जाए, आप लोग हाउस को हाइजैक कर रहे हैं। यह जबरदस्ती है। जबरदस्ती की राजनीति न करें। जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed