फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Old pension scheme restored in Jharkhand, 100 units of electricity also free

Jharkhand: राजस्थान-छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में भी लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ, जानें पूरा मामला

Sat, 16 Jul 2022 03:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Jul 2022 03:58 PM IST
सार

अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड भी ऐसा राज्य है, जहां पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, पुरानी पेंशन योजना को कुछ शर्तों के साथ बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Old pension scheme restored in Jharkhand, 100 units of electricity also free
CM HEMANT SOREN - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जनता के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। राज्य की कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दी गई। अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड भी ऐसा राज्य है, जहां पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा भी पूरा किया। सरकार ने 2022-23 के बजट में इसकी घोषणा की थी। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, पुरानी पेंशन योजना को कुछ शर्तों के साथ बहाल किया जाएगा। इसे लागू करने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। वहीं मंत्रिमंडल सचिव वंदना दादेल ने बताया कि 100 यूनिट बिजली मुफ्त रहेगी। इसके ऊपर अलग-अलग स्लैब लागू होंगे। 
विज्ञापन


मनरेगा की बढ़ी मजदूरी, एक रुपये में दाल 
कैबिनेट में कुल 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें फूड सिक्योरिटी स्कीम के दायरे में आने वाले हर परिवार को प्रति माह एक रुपये में एक किलो चला दाल उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मनरेगा मजदूरी में भी 27 रुपये का इजाफा किया गया है। अब मजदूर को न्यूनतम 237 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, निजी क्षेत्र की कंपनियों को स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed