{"_id":"63599d94c237e60fdd6e4253","slug":"niti-aayog-vice-chairman-suman-bery-satisfied-over-projections-on-india-gdp-growth-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"GDP Growth Rate: नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने देश की जीडीपी विकास दर के अनुमानों पर संतोष व्यक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GDP Growth Rate: नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने देश की जीडीपी विकास दर के अनुमानों पर संतोष व्यक्त किया
Thu, 27 Oct 2022 02:20 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जमशेदपुर।
पीटीआई, जमशेदपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:20 AM IST
सार
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है और सरकार 2022-23 में यह आंकड़ा हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
विज्ञापन
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने मौजूदा अनिश्चित वैश्विक परिदृश्य के बावजूद देश की जीडीपी विकास दर के अनुमानों पर बुधवार को संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भविष्यवाणी की है कि मौजूदा संघर्ष (यूक्रेन में) और दूसरी तरफ कोविड-19 के बाद की स्थिति के बावजूद भारत की जीडीपी दर 6.5 प्रतिशत होगी।
विज्ञापन
बेरी एक्सएलआरआई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI School of Management) द्वारा आयोजित 'भारत के एसडीजी स्थानीयकरण मॉडल पर सतत विकास' पर 9वें डॉ वर्गीज कुरियन स्मृति व्याख्यान में भाग लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है और सरकार 2022-23 में यह आंकड़ा हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
विज्ञापन
झारखंड में विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें रांची सहित लगभग 12 से 14 आकांक्षी जिले हैं, जो राज्य को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में सुधार हासिल करने में मदद कर सकते हैं। बेरी ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा क्षेत्रों सहित सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन से गहन निगरानी के साथ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन