फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NIA arrests explosive material supplier over killing of 5 cops in CPI Maoist 2019 attack

झारखंड: 2019 के हमले में विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति करने वाला गिरफ्तार, पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

Wed, 23 Feb 2022 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 23 Feb 2022 11:02 PM IST
सार

एनआईए की कार्रवाई साल 2019 में झारखंड में हुए एक हमले से संबंधित है जिसमें पांच पुलिसकर्मी मारे गए थे। इस हमले को सीपीआई (माओवादी) के कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया था।

विज्ञापन
NIA arrests explosive material supplier over killing of 5 cops in CPI Maoist 2019 attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने झारखंड में साल 2019 में हुए एक हमले के मामले में विस्फोटकों की आपूर्ति करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह हमला सीपीआई (माओवादी) की ओर से किया गया था जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। 

विज्ञापन


एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड के खूंटी निवासी अब्राहम तूती को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं और उनके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


यह मामला जून 2019 में सरायकेला-खेरसवां जिले में सीपीआई (माओवादी) के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए पुलिस दल पर एक हमले से संबंधित है। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और उनके हथियार और गोला-बारूद लूट लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान एनआईए को पता चला था कि अब्राहम तूती विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति करता था और सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों को एक ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में अन्य रसद सहायता उपलब्ध करवाता था। अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed