{"_id":"71acdd26b554bdcdebfa520465711a15","slug":"new-alliances-jharkhand-madhu-koda-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधासभा चुनाव से पहले बना एक और गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधासभा चुनाव से पहले बना एक और गठबंधन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Aug 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनावों से पहले एक नया गठबंधन सामने आया है। इस गठबंधन का नाम झारखंड प्रगतिशील गंठबंधन (जेपीए) रखा गया है।
विज्ञापन
प्रभात खबर के अऩुसार जय समानता पार्टी के अध्यक्ष मधु कोड़ा, टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की व झारखंड पार्टी होरो के अध्यक्ष एनोस एक्का ने नया गंठबंधन बनाया है।
विज्ञापन
इस गठबंधन पर मधु कोड़ा ने कहा कि जनता राज्य में परिवर्तन चाहती है, हम विकल्प देंगे। अन्य दल जुड़ने का प्रस्ताव देते हैं, तो विचार करेंगे। जेपीए राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
सीट बंटवारा संबंधी घोषणा 24 अगस्त को रांची में आयोजित महासम्मेलन में की जायेगी।
मधु कोड़ा ने कहा कि झारखंड की जनता यूपीए और एनडीए से तंग आ चुकी है। हम भाजपा और कांग्रेस छोड़ कर अन्य विचारधारावाले दलों के साथ शर्तो पर समझौता करने को तैयार हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में जितने कार्य हुए, उतना किसी अन्य मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुआ। मौके पर मौजूद विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि मधु कोड़ा उनके सर्वमान्य नेता होंगे और जेपीए का नेतृत्व करेंगे।