फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NDA will win more than 400 seats in 2024 LS polls: Chirag Paswan

Jharkhand: झारखंड के दौरे पर चिराग पासवान, बोले- 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा राजग

Sat, 09 Dec 2023 08:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Dec 2023 08:36 PM IST
सार

Jharkhand: रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि चार राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे यह बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग केंद्र में फिर से सरकार बनाएगा।

विज्ञापन
NDA will win more than 400 seats in 2024 LS polls: Chirag Paswan
चिराग पासवान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगा। झारखंड के निजी दौरे पर आए पासवान ने रामगढ़ जिले के छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Trending Videos

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चार राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे यह बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग केंद्र में फिर से सरकार बनाएगा। इन विधानसभा चुनावों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत दर्ज की है और कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर हिंदी पट्टी में अपनी पकड़ मजबूत की है। कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल की। उन्होंने कहा, 'राजग बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सभी लोकसभा सीटें जीतेगा क्योंकि लोगों ने पीएम मोदी की गारंटी में भरोसा जताया है।' प्रधानमंत्री के हालिया चुनावी भाषणों में 'मोदी की गारंटी' शब्द का लगातार इस्तेमाल किया जाता रहा था।
 

विज्ञापन

पासवान ने यह भी कहा कि 21 जनवरी को नीतीश कुमार की प्रस्तावित झारखंड यात्रा से राज्य में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्हें बिहार के लोगों ने खारिज कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जदयू के संगठन को मजबूत करने के लिए अगले साल 21 जनवरी को झारखंड का दौरा करने वाले हैं।
 

यह पूछे जाने पर कि क्या लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) झारखंड में चुनाव लड़ेगी, उन्होंने कहा, 'यह संगठन द्वारा तय किया जाएगा। झारखंड बिहार का हिस्सा रहा है और मेरे दिवंगत पिता रामविलास पासवान का यहां बहुत बड़ा जनाधार था। लेकिन एनडीए गठबंधन को मजबूत करने के मद्देनजर फैसला लिया जाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed