फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NCPCR chief priyank kanoongo said talk to children it will strengthen family

NCPCR: 'बच्चों से बात करें, इससे परिवार मजबूत होगा', एनसीपीसीआर चीफ ने की परिजनों से अपील

Thu, 23 Nov 2023 10:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 23 Nov 2023 10:12 AM IST
सार

कानूनगो ने परिजनों से अपील की कि वह अपने बच्चों के सोशल मीडिया के दोस्तों पर नजर रखें और उन्हें साइबर अपराध से भी बचाएं। 

विज्ञापन
NCPCR chief priyank kanoongo said talk to children it will strengthen family
एनसीपीसीआर के चेयरमैन प्रियांक कानूनगो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाल अधिकारों से जुड़ी संस्था नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो का कहना है कि यह बेहद अहम है कि मां-बाप अपने बच्चों से बात करें, इससे परिवार संस्था मजबूत होगी। बुधवार को जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रियांक कानूनगो ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी परीक्षा पे चर्चा नाम से ऐसी ही शुरुआत की है, जिसमें वह परीक्षा के तनाव का सामना कर रहे बच्चों से बात करते हैं। 
विज्ञापन


प्रियांक कानूनगो ने कहा कि यह सोशल मीडिया का दौर है, जिसमें पिता को नहीं पता कि उसके बच्चों के दोस्त कौन हैं। वहीं बच्चों को भी अपने पिता के दोस्तों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में बच्चे अपने पिता से बात करने में झिझकते हैं, जिससे परिवार कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों से बातचीत बेहद जरूरी है। कानूनगो ने परिजनों से अपील की कि वह अपने बच्चों के सोशल मीडिया के दोस्तों पर नजर रखें और उन्हें साइबर अपराध से भी बचाएं। 
विज्ञापन


प्रियांक कानूनगो ने ये बातें जमशेदपुर में बाल मेला कार्यक्रम के दौरान कही। इस कार्यक्रम का आयोजन विधायक सरयू राय द्वारा संचालित संगठन 'स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट' द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि देश में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए पर्याप्त मात्रा में कानून मौजूद हैं और सिर्फ उन्हें सही तरीके से लागू करने की जरूरत है। झारखंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन की अध्यक्ष काजल यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में समझाने में बेहद कारगर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed