फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NCB Ranchi takes major action against drug smugglers, confirms freeze of assets worth Rs 48.6 lakh by SAFEMA

Jharkhand News: ड्रग माफिया की कमाई पर वार, रांची एनसीबी ने 48.6 लाख रुपये फ्रीज किए

Wed, 24 Sep 2025 08:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 08:57 AM IST
सार

राष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) रांची ने पॉप्री स्ट्रॉ तस्करी मामले में 48.6 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने का सैफेमा (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) के तहत आदेश हासिल किया है।

विज्ञापन
NCB Ranchi takes major action against drug smugglers, confirms freeze of assets worth Rs 48.6 lakh by SAFEMA
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची ज़ोनल यूनिट ने ड्रग माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.6 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज करवाया। अब इसे SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) की कम्पिटेंट अथॉरिटी ने भी कन्फ़र्म किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2024 को एनसीबी रांची को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद मंडार स्थित हेसमी टोल प्लाजा पर एक वाहन को रोका गया, जिसमें 4,317 किलो से अधिक पोपी स्ट्रॉ (अफीम का भूसा) बरामद हुआ। यह माल झारखंड के खूंटी से लाया गया था और राजस्थान सप्लाई किया जाना था।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस मामले में कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें मास्टरमाइंड मोहम्मद इमरान आलम भी शामिल हैं। एनसीबी का कहना है कि अब एजेंसी केवल ड्रग्स जब्त करने और तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनकी अवैध कमाई और संपत्ति पर भी कार्रवाई करेगी। यही वजह है कि इस केस में आरोपियों की 48.6 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई और SAFEMA अथॉरिटी ने इसे सही ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed