फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   naxals make bomb from children

बच्चों से अपने लिए बम बनवा रहे हैं नक्सली

Fri, 20 Sep 2013 12:04 AM IST
एजेंसी/लातेहार
एजेंसी/लातेहार Updated Fri, 20 Sep 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
naxals make bomb from children

अब नक्सलियों ने बम बनाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। झारखंड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


हाल ही में राज्य के लातेहार जिले से अगवा किए गए छह बच्चे विस्फोटक आईईडी ले जा रहे थे, जब उसमें से एक बच्चे की विस्फोटक के फटने से मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक माइकल एस राज के मुताबिक, 13 सितंबर को बंधुआ गांव में दस वर्षीय परदेशी लोहारा की मौत उस समय हो गई, जब वह विस्फोटक लेकर जा रहा था। नक्सलियों के दबाव में परिजनों ने बच्चे के शव को फौरन दफना दिया।

मिली सूचना के आधार पर बच्चे के शव को बुधवार को खोदकर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने छापामारी कर बाकी के पांच बच्चों को नक्सलियों के चंगुल से छुड़ाया। इन सभी की उम्र 12 से 14 साल के बीच है। इन बच्चों ने कई आईईडी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed