{"_id":"61f2bfe233412d380068b5b6","slug":"naxals-blew-up-railway-track-in-giridih-jharkhand-many-trains-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : गिरिडीह में नक्सलियों का आतंक, रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : गिरिडीह में नक्सलियों का आतंक, रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाया
Thu, 27 Jan 2022 09:23 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:23 PM IST
सार
आरपीएफ के इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 12:15 बजे नक्सलियों का दस्ता घटना को अंजाम देने पहुंचा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने बुधवार देर रात धनबाद-गया रेलखंड के अंतर्गत सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी और चौधरीबांध के बीच में नई दिल्ली- हावड़ा रेल लाईन की पटरी को बम से उड़ा दिया।
विज्ञापन
आरपीएफ के इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 12:15 बजे नक्सलियों का दस्ता घटना को अंजाम देने पहुंचा था। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने बिहार-झारखंड में बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
घटना के कारण इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। गंगा-दामोदर एक्सप्रेस चौधरी बांध स्टेशन पर, जोधपुर-हावडा एक्सप्रेस हजारीबाग रोड स्टेशन पर, हटिया इस्लामबाद एक्सप्रेस पारसनाथ स्टेशन पर तथा हावडा मुंबई मेल, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर करीब 3 घंटे तक प्रभावित रहीं। घंटों मशक्कत के बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका। घटना के बाद आसपास के इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन