फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Naxalites will be all-out from india IB, NIA and ED also attack against naxals

आईबी, एनआईए और ईडी भी उतरीं नक्सलियों के खिलाफ, अब होगा चौतरफा हमला

Fri, 07 Sep 2018 05:59 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Sep 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Naxalites will be all-out from india IB, NIA and ED also attack against naxals
नक्सली

इस बार नक्सलियों पर चौतरफा हमला होगा। 2019 से पहले नक्सल उग्रवादियों को खत्म करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। लड़ाई के मैदान में केवल सुरक्षा बल ही नहीं, बल्कि कई दूसरी एजेंसियां एनआईए (राष्ट्रीय जाँच एजेंसी), ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आईबी भी सक्रिय तौर पर शामिल हो रही है।

विज्ञापन


इस बाबत शुक्रवार को रांची में एक महत्चपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ पुलिस के बड़े अफसर भाग ले रहे हैं। बैठक में एनआईए,  ईडी और सीआरपीएफ की विशेष इकाई 'कोबरा' के कमांडर भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशों पर यह बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार अब नक्सलवाद को ज्यादा समय तक नहीं देखना चाहती। किसी भी तरह से इसे खत्म करना होगा। सरकार की मंशा है कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलवाद बहुत हद तक खत्म हो जाए। अगर नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उन्हें गोली से काबू किया जाएगा, लेकिन हर सूरत में नक्सलवाद अब खत्म होना चाहिए। जो नक्सली ईमानदारी पूर्वक मुख्य धारा में लौटना चाहते हैं, सरकार उनका सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक नक्सलवादियों के खिलाफ संबंधित राज्य की पुलिस, सीआरपीएफ और  दूसरे अर्धसैनिक बल ही मैदान में थे। अब एनआईए और ईडी भी इस ऑपरेशन में शामिल हो गई हैं। झारखंड में व्यापारियों से अवैध वसूली, खनन माफिया और अफीम की खेती आदि से नक्सलियों के पास भारी मात्रा में धन आ रहा है। सीमा पार से हथियार एवं आईईडी में इस्तेमाल होने वाले कई दूसरे उपकरण भी नक्सलियों को मिल रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय की टीम नक्सलियों के पास अवैध तरीके से जो धन आ रहा है, उसकी जांच करेगी। इससे पहले भी ईडी के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी झारखंड पुलिस के साथ बैठक कर चुके हैं। 

नक्सलियों पर न केवल पुलिस या दूसरे सुरक्षा बल हमला करेंगे

Naxalites will be all-out from india IB, NIA and ED also attack against naxals
naxal
झारखंड के डीजीपी डीके पांडे की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में सभी एजेंसी इस बात पर सहमत दिखी कि अब नक्सलियों पर न केवल पुलिस या दूसरे सुरक्षा बल हमला करेंगे, बल्कि एनआईए और ईडी भी अपने तरीके से उनके मामलों की जांच करेंगी। जो बड़े नक्सली हैं, उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अभी तक कमांडर, कोर कमांडर, डिप्टी कमांडर और सब कमांडर जैसे पदों पर तैनात नक्सलियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। ईडी ने इन लोगों की  प्रॉपर्टी की सूची तैयार कर ली है। पिछले दिनों पीएलएफआई के जोनल कमांडर करगिल यादव, जिस पर दस लाख रुपये का ईनाम था, ने पुलिस और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। चतरा में सब-रीजनल कमांडर संजय यादव भी पुलिस के हाथ आ चुका है। अजय महतो दस्ते के बाबू लाल मरांडी और कई अन्य नक्सली भी पकड़े गए हैं। टीपीसी के सब जोनल कमांडर विशु गंजू भी गिरफ्तार हो चुका है। 

डीके पांडे ने पिछले दिनों लातेहार के पलामू में एक बैठक में यह संकेत दे दिया था कि मानसून के दौरान ऑपरेशन नहीं थमेगा। नक्सलियों को बुद्धा पहाड़ खाली करना होगा। टॉप नक्सली सुधारकरण रेड्डी, उसकी पत्नी नीलिमा और सहयोगी नवीन यादव और छोटू खरवार की संपत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे इनकी गिरफ्तारी में सहयोग दें। इनकी सही एवं स्टीक सूचना देने वाले को एक करोड़ का ईनाम भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed