फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Naxalite Raja Hemant Asur alias Rajan, carrying a reward of Rs 1 lakh, arrested in Anti-Naxal Operation Jharkh

लोहरदगा में मिली बड़ी सफलता: एक लाख का इनामी नक्सली राजा हेमंत धराया; लंबे समय से क्षेत्र में दहशत फैला रहा था

Wed, 26 Nov 2025 03:49 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Nov 2025 03:49 PM IST
सार

लोहरदगा पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख के इनामी नक्सली राजा हेमंत असुर को देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Naxalite Raja Hemant Asur alias Rajan, carrying a reward of Rs 1 lakh, arrested in Anti-Naxal Operation Jharkh
नक्सली राजा हेमंत असुर को सुरक्षा बलों ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में नक्सल विरोधी विशेष अभियान के तहत लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भाकपा (माओवादी) संगठन के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंजू के दस्ता सदस्य और एक लाख के इनामी नक्सली राजा हेमंत असुर उर्फ राजन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी टीम के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी रखे हुए है।

विज्ञापन

लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य राजा हेमंत असुर इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ वेदांत शंकर, 32 बटालियन एसएसबी के निरीक्षक मनीष कुमार चौबे, अजीत कुमार और कुरु थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में अपना नाम रंजीत बताया
अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसने प्रारंभिक पूछताछ में अपना नाम रंजीत बताया। तलाशी में उसके पास हथियार और कारतूस मिले। आगे की जांच में उसकी पहचान एक लाख इनामी नक्सली राजा हेमंत असुर उर्फ राजन के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jharkhand News : चप्पल तोड़ने पर जुर्माना, नहीं चुकाने पर पति-पत्नी की हत्या; जानें पूरा मामला


राजा हेमंत का लंबा आपराधिक इतिहास रहा
कुडू थाना में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार राजा हेमंत का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि वह लंबे समय से क्षेत्र में दहशत फैला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed