Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Husband and wife murdered for not paying fine for breaking slippers

Jharkhand News : चप्पल तोड़ने पर जुर्माना, नहीं चुकाने पर पति-पत्नी की हत्या; जानें पूरा मामला

Tue, 25 Nov 2025 09:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Nov 2025 09:15 PM IST
सार

Bihar Crime: पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। संभावित आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद लिपुंगा गांव में भय, आक्रोश और सन्नाटा छाया हुआ है।

विज्ञापन
Jharkhand News: Husband and wife murdered for not paying fine for breaking slippers
गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव में एक मामूली विवाद ने मंगलवार को एक वृद्ध दंपति की जान ले ली। 72 वर्षीय सर्गिया बालमुचू और उनकी पत्नी 65 वर्षीय मुक्ता बालमुचू अपने घर के आंगन में खटिया पर खून से लथपथ मृत पाए गए। सुबह जब ग्रामीणों ने उन्हें सोया समझकर आवाज दी और प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो चादर हटाने पर दोनों की हत्या का भयावह दृश्य सामने आया। दोनों की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शुरुआती चर्चाओं में ग्रामीणों ने इसे डायन-बिसाही से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन गुवा थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने ऐसी सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या की असली वजह एक पुरानी रंजिश है।

विज्ञापन


पढ़ें;  गिरिडीह में ट्रक चालक की हत्या कर आयरन रॉड लूटने के मामले में एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले गांव के युवक जंगम बालमुचू की चप्पल टूट जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी मामले में रविवार को पंचायत ने वृद्ध दंपति पर पेनल्टी भी लगाई थी। संदेह है कि पेनल्टी न देने और विवाद के बढ़ने पर आरोपियों ने बदला लेते हुए पति-पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। संभावित आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद लिपुंगा गांव में भय, आक्रोश और सन्नाटा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि इतने छोटे विवाद में दो लोगों की हत्या होना गांव की सामाजिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। पुलिस प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed