{"_id":"5d808a468ebc3e014860330f","slug":"naxalite-gets-life-term-for-murdering-para-teacher-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और हत्या मामले में नक्सली को मिली आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण और हत्या मामले में नक्सली को मिली आजीवन कारावास की सजा
Tue, 17 Sep 2019 12:55 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
नक्सली फाइल फोटो
झारखंड की एक अदालत ने पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक नक्सली को छह साल पहले सिमडेगा जिले में एक अध्यापक के अपहरण और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नीरज कुमार ने कोलेश्वर महतो को दोषी पाया और मंगलवार को उसे सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 98,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एफआईआर के मुताबिक महतो ने अध्यापक मनोज कुमार का 26 नवंबर 2014 को अपहरण किया और अगले दिन उनका शव एक जंगल में मिला।
विज्ञापन
मृतक के परिवार ने इस संबंध में झारखंड के पूर्व मंत्री इनोस इक्का और अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था। इक्का को पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन