फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Naxalite came to meet the family arrested youth drowned while taking bath in river on the occasion of Eid

Jharkhand: पलामू में परिवार से मिलने आया नक्सली गिरफ्तार, ईद के मौके पर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Sun, 23 Apr 2023 12:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 12:38 AM IST
सार

नक्सली अपने परिवार से मिलने के लिए आया था, उसकी वक्त पुलिस ने उसे धर दबोचा।
सुबर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त के साथ नहाने के लिए नदी में गया था। 

विज्ञापन
Naxalite came to meet the family arrested youth drowned while taking bath in river on the occasion of Eid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पलामू जिले से पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति मोर्चा के एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। वहीं, जमशेदपुर में सुबर्णरेखा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि 26 वर्षीय सुरेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया। वह उस दौरान अपने परिवार से मिलने आया था। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए आपसी झगड़े में वह घायल हो गया था और उसका गुपचुप तरीके से इलाज चल रहा था, उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन


सुवर्णरेखा नदी में डूबने से एक युवक की मौत 
जमशेदपुर में शनिवार को सुबर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईद के मौके पर हनीफ जीशान और उसका दोस्त शेख फरहाद नमाज अदा करने के बाद नदी में नहाने गए थे। जीशान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। फरहाद ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूबने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान मौके पर पहुंचे एक मछुआरे ने दोनों को नदी से निकाला। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जीशान को मृत घोषित कर दिया, जबकि फरहाद का इलाज चल रहा है। मृतक मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला का रहने वाला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed