{"_id":"ead53a7c64380f3a923215458253bac5","slug":"naxal-asks-for-one-man-from-each-home-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों का खौफ, हर घर मांगा एक व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों का खौफ, हर घर मांगा एक व्यक्ति
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Apr 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में नक्सलियों का चुनाव बहिष्कार जारी है। नक्सली पोस्टर-बैनरों के जरिए चुनाव से दूर रहने का फरमान दे रहे हैं।
विज्ञापन
नक्सलियों ने चुनाव के ठीक पहले दहशत फैलाने के लिए क्षेत्र में पोस्टर चिपका कर हर घर से एक व्यक्ति देने का फरमान जारी किया है।
परचे में सपही स्थित पुलिस पिकेट को अविलंब नहीं हटाने पर नरसंहार को अंजाम देने की धमकी दी गयी है। हालांकि पूछे जाने पर डोमचांच थाना प्रभारी सुमन कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
जानकारी के अनुसार नक्सलियों की ओर से कुसाहन के यात्री शेड के अलावा बसरौन में रोड इंडिकेशन बोर्ड पर पोस्टर चिपकाया। ग्रामीणों को सोमवार की सुबह इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस वहां नहीं पहुंची।कुछ जगहों पर परचे उखाड़ दिये गये हैं। जहां नहीं उखड़ पाया, वहां काली स्याही से इसे मिटाने का प्रयास किया गया है। खौफजदा ग्रामीणों ने ही पोस्टर में लिखी बातों की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं होता है, तो 1997 में फुटलहिया नदी के पास अंजाम दिये गये नरसंहार जैसी घटना की जायेगी। वर्ष 1997 में नक्सलियों ने 12 लोगों को यात्री वाहन से उतार कर मौत के घाट उतार दिया था।