फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Navratri 2025 Durga Pandal: Unique pandal decorated with 18,000 books

Jharkhand News: वाह... क्योंकि यहां आस्था के संग किताबों का खजाना, 18 हजार पुस्तकों से सजा अनोखा पंडाल

Sun, 28 Sep 2025 10:15 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Sep 2025 10:15 PM IST
सार

Navratri Vibes In Ranchi : रांची की दुर्गा पूजा इस बार सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं बनी है, बल्कि ज्ञान का अनोखा खजाना भी समेटे हुए है। अरगोड़ा स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति और रावण दहन समिति का पंडाल करीब 18 हजार किताबों से सजा है, जो भक्तों को भक्ति के साथ-साथ पढ़ने और सीखने का संदेश दे रहा है।

विज्ञापन
Navratri 2025 Durga Pandal: Unique pandal decorated with 18,000 books
Navratri 2025 : रांची में स्थित यह अनोखा पंडाल 18 हजार पुस्तकों से सजा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के अरगोड़ा स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति और रावण दहन समिति का इस बार का पंडाल श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पूजा-अर्चना के साथ-साथ भक्तों को ज्ञान का अनोखा खजाना भी देखने को मिल रहा है। समिति ने इस बार परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम पेश किया है। यह पंडाल किसी मंदिर से ज्यादा पुस्तक महल नज़र आ रहा है।

विज्ञापन

पंडाल के जरिए दिया नया संदेश
मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के साथ-साथ यहां वेद, पुराण, इतिहास और आधुनिक विषयों से जुड़ी किताबें भी भक्तों का ध्यान खींच रही हैं। करीब 18 हजार किताबों से सजा यह पंडाल भक्तों को भक्ति और ज्ञान दोनों का संदेश दे रहा है। वहीं पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज साहू का कहना है कि आज के समय में युवा मोबाइल और लैपटॉप में खोते जा रहे हैं। किताबों से दूरी बनती जा रही है। इस पंडाल के ज़रिए हम यही संदेश देना चाहते हैं कि असली ज्ञान किताबों में ही है। समिति की इस अनोखी पहल का असर साफ दिख रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : पूर्णिया में नवरात्रि पर पंडालों की भव्यता ने मोहा मन, 40 लाख के पंडाल में असम-बंगाल की झलक; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नए प्रयोग को लेकर दिखा उत्साह
पंडाल में पहुंचे युवा और बच्चे किताबों के प्रति उत्साह दिखा रहे हैं। समाज और संतान से जुड़ी तमाम पुस्तकें यहां उपलब्ध हैं, जो हर वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रही हैं। तो रांची का यह दुर्गा पूजा पंडाल केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि ज्ञान का भी संदेश दे रहा है। श्रद्धालु जहां मां दुर्गा से आशीर्वाद ले रहे हैं, वहीं किताबों के इस अनोखे संसार से भी जुड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar News: कर्ज, खेत गिरवी और नंगे पांव की जिद से निकली जीत की राह, आज गूंज रहा पूरे देश में शैलेश का नाम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed