{"_id":"6ad8ac8a4e84bdf2d80939aa","slug":"koderma-husband-murder-poisonous-injection-wife-lover-arrested-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का आरोप, कीटनाशक का जहरीला इंजेक्शन देकर मार डाला; पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का आरोप, कीटनाशक का जहरीला इंजेक्शन देकर मार डाला; पत्नी गिरफ्तार
Wed, 21 Oct 2026 05:44 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:44 PM IST
सार
झारखंड के कोडरमा जिले में प्रेम संबंध के चलते पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवलशाही थाना क्षेत्र की बंद पड़ी पत्थर खदान से मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण देवी और उसके प्रेमी सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मैकेनिक की हत्या में एक आरोपी दोस्त हिरासत में
विस्तार
कोडरमा जिले में प्रेम संबंध के चलते एक व्यक्ति को कीटनाशक का जहरीला इंजेक्शन देकर मार डालने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नवलशाही थाना क्षेत्र के लकराही तालाब के पास बंद पड़ी पत्थर खदान से 17 अक्तूबर को बरामद शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमी पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है, जिसने शादी करने के लिए महिला के साथ मिलकर उसके पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।
पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बताया कि विशेष अनुसंधान टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न पहलुओं की जांच के आधार पर हत्याकांड का खुलासा किया है। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत भगहर निवासी नरेश ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी किरण देवी और उसके प्रेमी सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों के बीच वर्ष 2019 से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने नरेश ठाकुर को रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बनाई।
इलाज के बहाने दी गई कीटनाशक की खुराक
जांच के अनुसार, नरेश ठाकुर 10 अक्तूबर को कोलकाता जाने के लिए अपने घर से निकला था। यात्रा के दौरान रास्ते में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। सुनील ठाकुर का नरेश से पहले से परिचय था और वह झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करता था। तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर सुनील ने इलाज कराने के बहाने नरेश को अपने पास बुलाया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी सुनील ने अपने क्लीनिक में इलाज करने के दौरान नरेश को कीटनाशक से भरा जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। जहर शरीर में फैलते ही नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को अपने क्लीनिक के भीतर ही एक बोरे में बंद करके रख दिया और सही मौके का इंतजार करने लगा।
हत्या के बाद दर्ज कराई गुमशुदगी
रात के समय मौका मिलते ही आरोपी सुनील ने शव वाले बोरे को अपनी मोटरसाइकिल पर लादा। इसके बाद वह नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित लकराही तालाब के पास पहुंचा और बंद पड़े पत्थर खदान में शव को फेंककर फरार हो गया। इस पूरी साजिश और घटनाक्रम में मृतक की पत्नी किरण देवी लगातार शामिल रही।
पति की हत्या की साजिश को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी किरण देवी ने खुद को बेकसूर दिखाने का प्रयास किया। उसने चौपारण थाने में जाकर अपने पति नरेश ठाकुर की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। हालांकि, 17 अक्तूबर को नवलशाही पुलिस ने पत्थर खदान से अज्ञात अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
तकनीकी साक्ष्यों से खुला हत्या का राज
खदान से शव बरामद होने और उसकी पहचान नरेश ठाकुर के रूप में होने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला और संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस के सामने हत्या की साजिश की एक-एक परत खुलती चली गई। घटना के 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली।
ये भी पढ़े़ं- बिहार: किसने फैलाई बच्चा चोरी की अफवाह? गांव वालों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुनील ठाकुर की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन और पर्स बरामद किया है। पर्स के भीतर से मृतक का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और एसबीआई का बैंक कार्ड मिला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नवलशाही थाने में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।