{"_id":"d1fffa888717a20007fa8162f4a66916","slug":"narendra-modi-will-now-seek-wife-says-jharkhand-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी आज लोहा मांग रहे, कल बीवी भी मांगेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी आज लोहा मांग रहे, कल बीवी भी मांगेंगे'
अमर उजाला, रांची
Updated Tue, 31 Dec 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड सरकार के पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक के नरेंद्र मोदी पर दिए गए एक आपत्तिजनक बयान से बवाल मचा हुआ है। बोकारो में दिए पशुपालन मंत्री के इस बयान के बाद भाजपा में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
मल्लिक ने सोमवार को बोकारो में कहा कि नरेंद्र मोदी आजकल सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा मांग रहे हैं और हो सकता है कि कल को वो बीवी भी मांगें।
कांग्रेस पार्टी के कोटे से मंत्री बने मन्नान मल्लिक ने कहा कि 'पहले बीजेपी वाले अयोध्या में राममंदिर बनाने के लिए ईंट मांगते थे। अब मोदी लोहा मांग रहे हैं। बाद में वे सोना मांगेंगे और एक समय ऐसा भी आएगा जब वो लोगों से बीवी भी मांगने लगेंगे, क्योंकि मोदी बेवा (विधुर) हैं।'
विज्ञापन
झारखंड के इस बड़बोले पशुपालन मंत्री के बयान पर बवाल खड़ा हो गया है। झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रबींद्र राय ने मंत्री को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने मल्लिक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण ने कहा कि भाजपा राज्यपाल से ऐसे मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करेगी और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराएगी।