{"_id":"384c705afd0007566b780b27f53c0da0","slug":"murder-of-rj-is-not-getting-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: नहीं सुलझ रही आरजे की मौत की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: नहीं सुलझ रही आरजे की मौत की गुत्थी
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की आरजे स्नेहा की मौत के कई दिन बाद भी पुलिस के पास उसकी मौत के कारणों का कोई सुराग नहीं है। उधर पुलिस प्रशासन के विरोध में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन
मुंगेर के सेंटर प्वाइंट होटल में स्नेहा की मौत के 96 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता वीरेंद्र प्रसाद सिंह के आवेदन पर कोतवाली थाना पुलिस ने होटल के मालिक एवं कर्मचारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एसपी ने इस पूरे घटना को समझने के लिए डेमो कराया है। और जिस कमरे में स्नेहा की लाश मिली थी वहां तहकीकात की जा रही है।
एसएसपी ने कमरा नंबर 101 में डेमो कराकर घटनाक्रम की बारीकियों को समझा। वे दो घंटे तक होटल में रहे। उन्होंने कमरे के अंदर स्नेहा की हैंगिंग पोजीशन के संदर्भ में भी जानकारी ली और डेमो कराकर देखा कि जिस बॉक्स के पल्ले से स्नेहा का शव लटका था, वह कितना भार सहन कर सकता है।
विज्ञापन
स्नेहा के पिता ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है जिसमें होटल प्रबंधन का हाथ हो सकता है।