फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   murder in jharkhand

बहू को जलाया, मारा और सब के सब फरार

Fri, 11 Apr 2014 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Apr 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
murder in jharkhand
झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमाहा गांव में ससुरालवालों ने दहेज की खातिर की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


इस संबंध में कुसुम के भाई व देवघर के बरमसिया रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कुमार सिंह ने जसीडीह थाने में आवेदन देकर कुसुम के पति, ससुर, सास एवं ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार कुसुम कुमारी की शादी छह जून 2010 को जसीडीह के कुसमाहा गांव निवासी अरविंद देव के पुत्र विकास देव के साथ हिन्दु रीति रिवाज से हुई थी।

शादी के कुछ दिनों के बाद से ही बहन कुसुम को पति विकास देव, ससुर अरविंद देव, ननद काजल और सास ने दहेज में फ्रिज, गोदरेज, मोटर साइकिल एवं नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद बार-बार हमलोग बहन के ससुराल जाकर बहनोई एवं उसके परिवार के लोगों को समझाते थे तो कुछ दिनों तक ठीक रहने के बाद पुन: वही हाल हो जाता था। कुछ दिनों से बहन उसके घर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च को बहनोई विकास देव बिदाई कराकर अपने घर कुशमाहा ले गये। इसके बाद बहन कुसुम ने फोन पर जानकारी दी कि उसके ससुराल वाले सामान व नकदी को लेकर झगड़ा-झंझट करते रहते हैं।

आठ अप्रैल-14 की रात को दूसरे बहनोई के भाई गिधनी गांव निवासी पवन सिंह ने जानकारी दी कि कुसुम को ससुराल वालों ने सुबह में मारकर लाश को जला दिया है। इसके बाद जब कुशमाहा गांव गये तो देखा बहन के ससुराल वाले सभी घर से भाग गये हैं।


भूपेंद्र कुमार सिंह ने आगे कहा कि बहन कुसुम को पति विकास देव, ससुर अरविंद देव, ननद काजल कुमारी और सास ने मिलकर दहेज में सामान व नकदी नहीं देने के कारण संदिग्ध परिस्थिति में मारकर उसकी लाश को जला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed