फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   murder in jharkhand

प्रेमिका को लेकर भागा, जनता दरबार में हत्या!

Fri, 21 Mar 2014 01:09 PM IST
Updated Fri, 21 Mar 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
murder in jharkhand

झारखंड के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की जनता दरबार में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस विवाद का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है।

विज्ञापन


घटना से आक्रोशित महिला-पुरुषों ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से झामुमो के घोषित प्रत्याशी और विधायक जगरनाथ महतो के अलारगो स्थित आवास का घेराव किया।

विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से लोग चंद्रपुरा थाना पहुंचे और पुलिस द्वारा समय पर मृतक का बयान नहीं लेने के विरोध में थाने के बाहर प्रदर्शन किया। चंद्रपुरा अस्पताल के पास रोड जाम कर लोग धरना पर बैठे रहे।

विज्ञापन

क्या है मामला

murder in jharkhand

आठ मार्च को मृतक संतोष पांडेय अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हुआ था। जानकारी के अनुसरा मृतक लड़की को ट्यूशन पढ़ाता था। युवती को लेकर वह चेन्नई चला गया। इसकी भनक लगने के बाद गांव के लोग उसकी खोजबीन करते चेन्नई पहुंचे और गुरुवार सुबह उसे सिमराकुल्ही टोला लाया गया। यहां उसकी बुरी तरह पिटाई की गयी जहां उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि अलारगो स्थित विधायक आवास के सामने मंदिर के समीप जनता दरबार लगा कर विधायक ने उसकी पिटाई का आदेश दिया। विधायक के भाई बैजनाथ महतो की अगुवाई में आरोपियों ने पीट-पीट कर संतोष को अधमरा कर दिया। वह बेहोश हो गया था।

उसके बाद उसे गाड़ी में लाद कर डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed