फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Mukhtar gang shooter Anuj Kanaujia was killed in an encounter in Jamshedpur

Jharkhand: मारा गया फरार शूटर अनुज कनौजिया, मुख्तार गैंग से था संबंध; दो दिन पहले ही बढ़ाई गई थी इनामी राशि

Sun, 30 Mar 2025 12:14 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 30 Mar 2025 12:14 AM IST
सार

काफी समय से फरार चल रहे शूटर अनुज कनौजिया को यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। अनुज कनौजिया मुख्तार अंसारी के लिए आपराधिक कामों को अंजाम देता था। 

विज्ञापन
Mukhtar gang shooter Anuj Kanaujia was killed in an encounter in Jamshedpur
मुख्तार गैंग का शूटर झारखंड में मारा गया। - फोटो : वीडियो ग्रैब।

विस्तार

मुख्तार अंसारी के शूटर और कुख्यात फरार अपराधी अनुज कनौजिया को झारखंड के जमशेदपुर में एनकाउंटर में मार गिराया गया। झारखंड पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में इमानी शूटर को मार गिराया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने एनकाउंटर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भारी गोलीबारी के बाद मुख्तार गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया को मार गिराया गया। उस पर 2.5 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एसटीएफ डीके शाही को गोली लगी है।

विज्ञापन


मारा गया शूटर माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर था। वह बीते कई सालों से फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। उस पर मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में कनौजिया के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन


दो दिन पहले ही बढ़ाई गई थी इनामी राशि
अनुज कनौजिया इतना शातिर अपराधी था कि पुलिस को उसे पकड़ने के लिए इनामी राशि बढ़ानी पड़ी थी। दो दिन पहले ही उसके लिए घोषित की गई इनामी राशि को बढ़ाकर ढाई लाख किया गया था। इससे पहले यह इनाम की राशि एक लाख रुपए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वीडियो


जानकारी के मुताबिक, अनुज कनौजिया चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का निवासी था। उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर  मऊ के अलावा गाजीपुर जिले में दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर गौर करें तो अनुज पर मऊ जिले के कोतवाली थाने में सर्वाधिक छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला थाने में दो व चिरैयाकोट कोतवाली में तीन मामले दर्ज हैं। तीन मुकदमे गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में भी दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थाने में भी मुकदमा दर्ज है।
 
इसे भी पढ़ें- Veer Tejaji Mandir: वीर तेजाजी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई यह वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed