{"_id":"62d1d133d7eca609580e8fa6","slug":"most-of-the-passengers-are-satisfied-with-the-birsa-munda-airport-in-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से संतुष्ट हैं सबसे ज्यादा मुसाफिर, जानें किसे मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से संतुष्ट हैं सबसे ज्यादा मुसाफिर, जानें किसे मिला पहला स्थान
Sat, 16 Jul 2022 02:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रांची (झारखंड)।
एजेंसी, रांची (झारखंड)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:12 AM IST
सार
सीएसआई में यात्रियों की प्रतिक्रिया, पार्किंग इंतजाम, प्रवेश सुविधा, शौचालयों, सफाई, बैठने के इंतजाम, आगमन काउंटरों, सुरक्षा, कर्मचारियों के व्यवहार, खानपान के स्टॉल आदि को शामिल किया जाता है। रांची एयरपोर्ट से रोज 30 उड़ानें जाती हैं। यहां 4500 से 5000 यात्री प्रतिदिन आते हैं।
विज्ञापन
airport
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिरसा मुंडा हवाई अड्डे (बीएमए) से सबसे ज्यादा यात्री संतुष्ट हैं। इसे उपभोक्ता संतुष्टि सूचकांक (सीएसआई) सर्वेक्षण में उदयपुर के साथ पहला स्थान मिला है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने देश के 55 हवाई अड्डों पर पहले चरण में जनवरी से जून-2022 तक सर्वे कराया।
विज्ञापन
पांच बिंदुओं वाले सर्वे में रांची ने उदयपुर हवाई अड्डे के साथ सर्वाधिक 4.99 अंक प्राप्त किए। सीएसआई में सभी 55 एयरपोर्ट को औसतन 4.63 अंक मिले। बीएमए के निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा, हवाई अड्डे ने सुधार किया है। पिछली बार इसे दूसरा स्थान मिला था।
विज्ञापन
सीएसआई में यात्रियों की प्रतिक्रिया, पार्किंग इंतजाम, प्रवेश सुविधा, शौचालयों, सफाई, बैठने के इंतजाम, आगमन काउंटरों, सुरक्षा, कर्मचारियों के व्यवहार, खानपान के स्टॉल आदि को शामिल किया जाता है। रांची एयरपोर्ट से रोज 30 उड़ानें जाती हैं। यहां 4500 से 5000 यात्री प्रतिदिन आते हैं।
विज्ञापन