Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   chaibasa opium smuggling spo arrested 1 04 kg opium seized

झारखंड: अफीम तस्करी का आरोपी निकला एसपीओ, साथी के साथ 1.04 किलो अफीम लेकर जा रहा था

Wed, 25 Nov 2026 09:55 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 09:55 AM IST
सार

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोनुवा और गोईलकेरा पुलिस ने एक एसपीओ समेत दो लोगों को 1.04 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल और तीन स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
chaibasa opium smuggling spo arrested 1 04 kg opium seized
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। अफीम की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) भी शामिल है। सोनुवा और गोईलकेरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों को 1.04 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और तीन स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने वाले एसपीओ की तस्करी में संलिप्तता सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर बांजीकुसुम मोड़ के पास घेराबंदी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनुवा थाना क्षेत्र के उदलकम गांव निवासी कुंवर सिंह गागराई और गुदड़ी थाना क्षेत्र के रुआवली गांव निवासी करीब 20 वर्षीय रेला होरो उर्फ रेला कच्छप के रूप में हुई है। कुंवर सिंह गागराई विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पद पर कार्यरत था। चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनुवा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग भारी मात्रा में अफीम लेकर सोनुवा बाजार की ओर जा रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने सोनुवा बाजार से पनसुआ डैम जाने वाले मुख्य मार्ग पर बांजीकुसुम मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पनसुआ डैम की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। बाइक सवार दोनों व्यक्तियों के पास मौजूद बैग से 1.04 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन-चार साल से अफीम के अवैध कारोबार में शामिल थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले तीन-चार वर्षों से अफीम की अवैध खेती और खरीद-बिक्री के कारोबार में शामिल थे। इसी धंधे से होने वाली कमाई से वे अपना जीवनयापन कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी अफीम तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में सोनुवा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस अफीम के स्रोत, इसकी आपूर्ति और परिवहन से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed